Bullish Marubozu Candlestick Pattern In Hindi – शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए 1 मजबूत संकेत।

Bullish Marubozu Candlestick Pattern In Hind के इस आर्टिकल हमलोग “Marubozu Candlestick Pattern” की बनावट ,पहचान और इस कैंडल के उपयोग का विस्तार से अध्यन करेंगे। साथ ही Bullish Marubozu Candlestick Pattern पर ट्रेड लेना एवं टारगेट और स्टॉप लॉस लगाना सीखेंगे।

Table of Contents

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है - Marubozu Candlestick Pattern Explained in Hindi

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न एक जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न है और उसका यह नाम उस कैंडल के बनावट के आधार पर दिया गया है। जापानी भाषा में “मारुबोजू” का अर्थ होता है “गंजा ” अर्थात वैसा कैंडल जिसके ऊपर और निचे कोई छाया(Shadow) न हो सिर्फ बॉडी हो।

किसी स्टॉक के चार्ट पर मारुबोजू कैंडलस्टिक के निर्माण से यह समझा जाता है के उस स्टॉक का प्राइस उस दिन अपने ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस से ऊपर या निचे नहीं गया बल्कि स्टॉक का प्राइस खुलने के साथ जिस दिशा में बढ़ा उसी दिशा में बढ़ता चला गया और स्टॉक का प्राइस जहाँ बंद हुआ उससे आगे नहीं बढ़ा।

किसी भी स्टॉक में निवेश करने की लिए हमें स्टॉक के प्राइस का डायरेक्शन समझना आवश्यक होता है के प्राइस का मूवमेंट किस तरफ होगा। जिसके आधार पर हम ट्रेड या निवेश करते हैं।

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न एक रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है।मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न जब किसी चार्ट पर बनता है तो मार्केट में स्टॉक के प्राइस की दिशा में बदलाव की पूरी संभावना बन जाती है। और निवेशक निवेश कर के अच्छा मुनाफा कमाते हैं।

इसे भी पढ़ें – हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न

मारुबोज़ु कैंडलस्टिक की पहचान कैसे करें - How To Identify Marubozu Candlestick Pattern.

bullish-marubozu-candlestick-pattern

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान निम्नलिखित चीज़ों के आधार पर कर सकते हैं।

  • इस कैंडल का बड़ा सा आकर्षक वास्तविक बॉडी होता है।
  • मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न में सिर्फ बॉडी(Body) होता है इस कैंडल में कोई छाया(Shadow) नहीं होता है।
  • बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न अक्सर किसी सपोर्ट पर बनेगा और इसका ओपनिंग प्राइस(Opening Price) तथा लो प्राइस(Low) सामान होता है। इसका क्लोजिंग(Close Price) तथा हाई(High) प्राइस भी सामान होता है।यह हरे रंग का होता है।
  • बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न अक्सर किसी रेसिस्टेन्स के पास बनता है और इसका ओपनिंग(Opening Price) तथा हाई प्राइस(High) एवं क्लोजिंग (Close Price)तथा लो प्राइस(Low) सामान होता है। यह लाल रंग का होता है।

मारुबोज़ु कैंडलस्टिक पैटर्न के उपयोग - Use Of Marubozu Candlestick Pattern

स्टॉक मार्केट में वयापारी मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न को एक अवसर तरह देखते हैं। जब किसी स्टॉक में किसी हॉरिजॉन्टल या ट्रेंडलाइन सपोर्ट के आस-पास कोई बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न बनता है तो वयापारी उस स्टॉक की खरीदारी करते है एवं उसका स्टॉप लॉस मारुबोजू कैंडल के थोड़ा निचे रखते है।

 इस तरह वह अपने निवेश में अच्छा मुनाफा कमाते है। क्योंको मारुबोजू कैंडल रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। गिरते हुए मार्केट में मारुबोजू कैंडल के निर्माण के बाद वयापारी ऊपर के साइड का ट्रेड करते हैं।

जब किसी स्टॉक में किसी हॉरिजॉन्टल या ट्रेंडलाइन रेसिस्टेन्स के आस-पास कोई बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न बनता है तो वयापारी उस स्टॉक की बिकावली करते है एवं उसका स्टॉप लॉस मारुबोजू कैंडल के थोड़ा ऊपर रखते है। इस तरह वह अपने निवेश में अच्छा मुनाफा कमाते है। क्योंको मारुबोजू कैंडल रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। बुलिश मार्केट में बेयरिश मारुबोजू कैंडल के निर्माण के बाद वयापारी निचे के साइड का ट्रेड करते हैं।

इसे भी पढ़ें – इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार - Types Of Marubozu Candlestick Pattern

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न दो प्रकार के होते हैं।

  1. बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न(Bullish Marubozu Candlestick Pattern)
  2. बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न(Bearish Marubozu Candlestick Pattern)

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है - What is Bullish Marubozu Candlestick Pattern?

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक (Bullish Marubozu Candlestick)एक जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न है और उसका यह नाम उस कैंडल के बनावट के आधार पर दिया गया है। जापानी भाषा में “मारुबोजू” का अर्थ होता है “गंजा ” अर्थात वैसा कैंडल जिसके ऊपर और निचे कोई छाया(Shadow) न हो सिर्फ बॉडी हो।

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न एक रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। यह हमेशा डाउन ट्रेंड में किसी सपोर्ट के आस-पास बनता है। इस कैंडल में बड़ा सा आकर्षक बॉडी होता है एवं इसकी छाया नहीं होती है। ये हरे रंग का होता है।

इसे भी पढ़ें – शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान कैसे करें - Identifying Bullish Marubozu Candlestick Pattern

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान के लिए निम्नलिखित चीज़ों का धयान रखें।

  •  बुलिश मारुबोज़ू कैंडल में बॉडी बहुत बड़ी और आकर्षक होती है। 
  • इस कैंडल में पूंछ/शैडो नहीं होती है या कभी-कभी नाम मात्र की बहुत छोटी पूंछ/शैडो होती है
  • बुलिश मारुबोजू( Bullish Marubozu) का निर्माण बड़ी तेज़ी के कारन होता है इसलिए यह हरे रंग का होता है।
  • बुलिश मारुबोजू कैंडल(Bullish Marubozu Candle) निर्माण मुख्यतः किसी सपोर्ट पर होता है।

Bullish Marubozu Candlestick Pattern में ट्रेड कैसे करें।

bullish-marubozu-candlestick-pattern

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न (Bullish Marubozu Pattern) में ट्रेड लेने से पूर्व निम्नलिखित बातों का ख्याल अवश्य रखें।

  • मार्केट डाउन ट्रेंड(Down Trend) में कम से कम 120 से 150 पॉइंट की गरावट करे।
  • बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्मान किस साक्लोजिकल ,हॉरिजॉन्टल एवं ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर हो या उसके आस-पास हो।
  • बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न के बाद कोई बुलिश कैंडल बने जो बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न का लो को ब्रेक नहीं करे। इससे बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न का कन्फर्मेशन मिलता है।
  • जैसे ही अगली कैंडल इस कन्फर्मेशन कैंडल के हाई से ऊपर निकले ट्रेड में अपना पोजीशन बना लेना चाहिए।

Bullish Marubozu Candlestick में Stop Loss और Target कैसे सेट करें ?

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न के टारगेट के लिए आप बैंकनिफ्टी के उदाहरण से समझें। मान लीजिये अगर बैंकनिफ्टी 100 पॉइंट की गिरावट के बाद बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न बनाये और आप ट्रेड में अपना पोजीशन बनाये तो आपका पहला टारगेट 80 पॉइंट का होगा एवं दूसरा टारगेट 150 पॉइंट का।

बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न में स्टॉप लॉस मारुबोजू कैंडल के 15-20 पॉइंट निचे सेट करें।

इसे भी पढ़ें – डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न

निष्कर्ष - Conclusion

मारूबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न एक बेहतरीन Technical Analysis Tool है जो Trading Analysis में निखार लाता है तथा Strong View देता है Profits बढ़ाता है और  Loss को कम करता है।

इसे भी पढ़ें – डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न
इसे भी पढ़ें – हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न।
इसे भी पढ़ें – इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न।
इसे भी पढ़ें – शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न।
पीडीऍफ़ – सभी कैंडलस्टिक पैटर्न का पीडीऍफ़ डाउनलोड करें।

FAQ Questions

1.मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है?

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न एक जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न है और उसका यह नाम उस कैंडल के बनावट के आधार पर दिया गया है। जापानी भाषा में “मारुबोजू” का अर्थ होता है “गंजा ” अर्थात वैसा कैंडल जिसके ऊपर और निचे कोई छाया(Shadow) न हो सिर्फ बॉडी हो।

2.मारुबोजू मंदी है या तेजी?

मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न दो तरह का होता है।
मंडी के लिए बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न होता है एवं तेज़ी के लिए बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment