Doji Candlestick Pattern In Hindi – 4 प्रकार के महत्वपूर्ण डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न सीखें

Table of Contents

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है - What Is Doji Candlestick Pattern?

Doji Candlestick Pattern in Hindi के इस आर्टिकल में हमलोग डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान , किस्में और डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न की बनावट का अध्यन करेंगे। टेक्निकल एनालिसिस में कैंडलस्टिक पैटर्न का विशेष महत्व है। ये हमें किसी स्टॉक या इंडेक्स के प्राइस के मूवमेंट को पढ़ने में बहुत मदद करता है। जिसके आधार पर हमलोग किसी स्टॉक या इंडेक्स को खरीदते और बेचते है। 

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का ये नाम “डोजी” जापानी नाम है इसका मतलब होता है “एक ही बात” मतलब “The Same Thing” . .मतलब ये कैंडल जहाँ पे ओपन होता है वही पे क्लोज होता है। तो आइये दोजी कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड लेना एवं टारगेट और स्टॉप लोस लगाने का समझे।

इसे भी पढ़ें – हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न एक जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न है। इसका मतलब होता है “The Same Thing” मतलब ये कैंडल जहाँ पर ओपन होता है वहीँ पे क्लोज होता है। इस कैंडल में कोई बॉडी नहीं होती है। इस कैंडल में छाया/पूंछ(Shadow) बड़ी होती है।

ये कैंडल मार्किट में असमंजस की स्तिथि पैदा करता है। मतलब इस पॉइंट पर बायर्स और सेलर दोनों मौजूद होते है। इस कैंडल में बायर्स तथा सेलर के बिच मुकाबला होता है। जब बायर्स जीतते है तो मार्केट ऊपर ले जाते है एवं सेलर जित गए तो मार्केट को निचे ले जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंइनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार - Types Of Doji Candlestick Pattern.

doji-candlestick-pattern-in-hindi

आकर और बनावट के आधार पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं।

  • ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न(Dragonfly Doji Candlestick Pattern)
  • ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न(Gravestone Doji Candlestick Pattern)
  • लॉन्ग लेगेड डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न(long Leged Doji Candlestick Pattern)
  • डोजी स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न(Long Leged Doji Candlestick Pattern)

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान - Identification Of Doji Candlestick Pattern

  • डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न की ओपेनिंग और क्लोजिंग एक ही पॉइंट पर होती है।
  • इस कैंडलस्टिक पैटर्न में बॉडी नहीं होती है।
  • डोजी कैंडल की छाया लम्बी होती है।
  • डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न सपोर्ट या रेसिस्टेन्स पे बने तो यह मार्केट के रिवर्सल का संकेत देता है।
  • डोजी कैंडलेस्टिक पैटर्न का कलर कुछ भी हो सकता है, कलर का कोई महत्व नहीं होता है।

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है - What Is Dragonfly Doji Candlestick Pattern?

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न है और यह संभावित तेजी से उलटफेर( Potential Bullish Reversals) का संकेत देता है। ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण हमेशा डाउन ट्रेंड में किसी सपोर्ट के पास होता है एवं मार्केट में बुलिश ट्रेंड के शुरू होने का संकेत देता है।

इस कैंडल में निचला छाया(Lower Shadow) लम्बा होता है। ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न ओपन हो के निचे की ओर जाता है जिस कारन इसकी छाया बड़ी होती है परन्तु बायिंग प्रेशर अधिक होने के कारन कैंडल जहाँ ओपन होता है वही आ के बंद हो जाता है। इस प्रकार मार्केट में डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण होता है।

इसे भी पढ़ें – शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का उदाहरण - Example Of Dragonfly Doji Candlestick Pattern

doji-candlestick-pattern-in-hindi

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड कैसे लें?

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड लेते समय निम्नलिखित बातों का धयान अवश्य रखें।

  • मार्केट डाउन ट्रेंड में ट्रेड कर रहा हो।
  • ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल का निर्माण किसी हॉरिजॉन्टल ,साइक्लोजिकल या ट्रेंड लाइन सपोर्ट पर या उसके पास हो।
  • ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल के बाद कोई ग्रीन कैंडल अवशय बने। इससे ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल का कन्फर्मेशन मिलता है ट्रेड में एंट्री करने के लिए।
doji-candlestick-pattern-in-hindi

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का टारगेट और स्टॉप लॉस कैसे सेट करें ?

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का रिस्क टु रिवॉर्ड रेश्यो अच्छा होता है। इसका टारगेट बड़ा और स्टॉप लॉस छोटा होता है।

उदाहरण के लिए मान लीजिये आप बैंकनिफ़्टी में ट्रेड करते हैं। अगर बैंकनिफ़्टी 200 पॉइंट गिरने के बाद ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल बनता है तब आपका पहला टारगेट 150 पॉइंट होना चाहिए। मतलब Swing High से Swing Low का 70-80 % का टारगेट होता है ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल पे।

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का स्टॉप लॉस बहुत छोटा होता है। उदाहरण के लिए बैंकनिफ़्टी में ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल का स्टॉप लॉस 20 पॉइंट और निफ़्टी में कम से कम 10-12 पॉइंट का होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक पैटर्न

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है - What Is Gravestone Doji Candlestick Pattern?

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न है और यह संभावित मंदी का उलटफेर( Potential Bearish Reversals) का संकेत देता है। ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण हमेशा उप-ट्रेंड में किसी रेसिस्टेन्स के पास होता है एवं मार्केट में बेयरिश ट्रेंड के शुरू होने का संकेत देता है।

इस कैंडल में ऊपरी छाया(Upper Shadow) लम्बा होता है। ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न ओपन हो के ऊपर की ओर जाता है जिस कारन इसकी छाया बड़ी होती है परन्तु सेलिंग प्रेशर अधिक होने के कारन कैंडल जहाँ ओपन होता है वही आ के बंद हो जाता है। इस प्रकार मार्केट में ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण होता है।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का उदाहरण - Example Of Gravestone Doji Candlestick Pattern.

Gravestone Doji Candlestick Pattern

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड कैसे लें?

Gravestone Doji Candlestick Pattern

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड लेते समय निम्नलिखित बातों का धयान अवश्य रखें।

  • मार्केट उप-ट्रेंड में ट्रेड कर रहा हो।
  • ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल का निर्माण किसी हॉरिजॉन्टल ,साइक्लोजिकल या ट्रेंड लाइन रेसिस्टेन्स पर या उसके पास हो।
  • ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल के बाद कोई रेड कैंडल अवशय बने। इससे ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल का कन्फर्मेशन मिलता है ट्रेड में एंट्री करने के लिए।
  • ग्रेवस्टोन डोजी के बाद वाला बेयरिश कैंडल के लो ब्रेक होते ही ट्रेड में पोजीशन बना सकते हैं।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का टारगेट और स्टॉप लॉस कैसे सेट करें ?

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का रिस्क टु रिवॉर्ड रेश्यो अच्छा होता है। इसका टारगेट बड़ा और स्टॉप लॉस छोटा होता है।

उदाहरण के लिए मान लीजिये आप बैंकनिफ़्टी में ट्रेड करते हैं। अगर बैंकनिफ़्टी 200 पॉइंट ऊपर जाने के बाद ग्रेवस्टो डोजी कैंडल बनता है तब आपका पहला टारगेट 150 पॉइंट होना चाहिए। मतलब Swing Low से Swing High का 70-80 % का टारगेट होना चाहिए।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का स्टॉप लॉस बहुत छोटा होता है। उदाहरण के लिए बैंकनिफ़्टी में ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल का स्टॉप लॉस 20 पॉइंट और निफ़्टी में कम से कम 10-12 पॉइंट का होना चाहिए।

ड्रैगनफ्लाई डोजी और ग्रेवस्टोन डोजी में अंतर -Diffrence Bitween Dragonfly Doji And Gravestone Doji

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न(Dragonfly Doji Candlestick Pattern)

ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण हमेशा डाउन ट्रेंड में किसी सपोर्ट के पास होता है एवं मार्केट में बुलिश ट्रेंड के शुरू होने का संकेत देता है।

इस कैंडल में निचला छाया(Lower Shadow) लम्बा होता है। ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न ओपन हो के निचे की ओर जाता है जिस कारन इसकी छाया बड़ी होती है परन्तु बायिंग प्रेशर अधिक होने के कारन कैंडल जहाँ ओपन होता है वही आ के बंद हो जाता है। इस प्रकार मार्केट में डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण होता है।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न(Gravestone Doji Candlestick Pattern)

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण हमेशा उप-ट्रेंड में किसी रेसिस्टेन्स के पास होता है एवं मार्केट में बेयरिश ट्रेंड के शुरू होने का संकेत देता है।

इस कैंडल में ऊपरी छाया(Upper Shadow) लम्बा होता है। ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न ओपन हो के ऊपर की ओर जाता है जिस कारन इसकी छाया बड़ी होती है परन्तु सेलिंग प्रेशर अधिक होने के कारन कैंडल जहाँ ओपन होता है वही आ के बंद हो जाता है। इस प्रकार मार्केट में ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण होता है।

लॉन्ग लेगेड डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न(long Leged Doji Candlestick Pattern)

इस कैंडल के नाम से ही परतीत होता है “लम्बे टांगों वाला कैंडल ” मतलब लॉन्ग लेगेड डोजी कैंडल का बॉडी ऊपर तथा एक लम्बी सी शैडो निचे की तरफ होती है | इस कैंडल में अपर शैडो, निचे की शैडो की तुलना में बहुत छोटी(एक चौथाई या उससे भी कम) होती है


इस प्रकार की कैंडल का निर्माण तब होता है जब किसी स्टॉक या इंडेक्स में बड़ी बिकवाली की जाती है लेकिन बुल्स के खरीदारी करने के कारण शेयर अपने ओपन कीमत से भी ऊपर निकल कर वापस ओपन प्राइस के आस-पास क्लोजिंग करता है।

डोजी स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न(Long Leged Doji Candlestick Pattern)

जब किसी डोजी कैंडल में ऊपरी छाया(Upper Shadow) और निचला छाया(Lower Shadow) लगभग एक समान हो तब डोजी स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण होता है। ये कैंडल देखने में बिलकुल (+) के निशान जैसा होता है। इस कैंडल में शेयर अपने ओपन प्राइस के ऊपर तथा निचे दोनों तरफ ट्रेड करता है जिस कारण से इस कैंडल में ऊपर तथा निचे एक सामान छाया बनता है।


जब किसी डोजी स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण रेजिस्टेंस के पास होता है तब ट्रेंड रिवर्श होकर डाउन ट्रेंड में जाने का संकेत देता है तथा जब इस कैंडल का निर्माण शेयर के सपोर्ट के पास होता है तब ट्रेंड रिवर्श होकर अप ट्रेंड में बदल जाने का संकेत मिलता है।

सारांश

Doji Candlestick Pattern in Hindi के इस आर्टिकल में हमने सभी प्रकार के डोजी कैंडल का अध्यन किया एवं उसके निर्माण ,पहचान और बनावट पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही इस कैंडल पर ट्रेड लेना एवं टारगेट और स्टॉप लॉस सेट करना भी सीखा। Doji Candlestick Pattern in Hindi का ये आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा और ज्ञानवर्धक भी रलगा होगा। पजीर भी कोई डाउट हो तो कमेंट अवश्य करें। Doji Candlestick Pattern in Hindi का ये आर्टिकल अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करें।

इसे भी पढ़ें – हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न।
इसे भी पढ़ें – इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न।
इसे भी पढ़ें – शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न।
पीडीऍफ़ – सभी कैंडलस्टिक पैटर्न का पीडीऍफ़ डाउनलोड करें।

Doji Candlestick Pattern in Hindi - 4 प्रकार के महत्वपूर्ण डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न - FAQs

1.दोजी कैंडलस्टिक कितने प्रकार के होते हैं?

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं।

  • ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न
  • ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न
  • लॉन्ग लेगेड डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न
  • डोजी स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न
Sharing Is Caring:

Leave a Comment