Nifty Tata 25 Cap Index Hindi (Nifty Tata Group 25% Cap Index Hindi) – निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स की सम्पूर्ण जानकारी।

इस ब्लॉग पोस्ट में हमलोग “Nifty Tata 25 Cap Index Hindi” को विस्तार से समझेंगे। भारतीय शेयर बाजार में 08 अप्रैल 2024 से बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज चार नये इंडेक्स को 08 अप्रैल 2024 से लौंच करने जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज चार अलग सेगमेंट के इंडेक्स को लौंच कर रही है जो की इस प्रकार है।

  1. निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स (Nifty Tata 25 Cap Index)

  2. निफ़्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20 (Nifty 500 Multicap India Manufacturing 50:30:20)

  3. निफ़्टी 500 मिडकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 (Nifty500 Multicap Infrastructure 50:30:20)  

  4. निफ़्टी मिडस्माल हेल्थकेयर (Nifty MidSmall Healthcare)

Table of Contents

Introduction : Nifty Tata Group 25% Cap Index

स्टॉक मार्केट में बाजार के प्रदर्शन को समझने के लिए इंडेक्स एक अहम् जरिया होता है। इसके आधार पर निवेश के लिए निर्णय लिया जाता है।

निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स निफ़्टी इंडेक्स के अंदर टाटा ग्रुप के कंपनियों का एक साथ प्रदर्शित करेगा। निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में टाटा समूह की 10 प्रमुख कंपनियां शामिल है। इसमें टाटा स्टील , टाटा पावर , टाटा मोटर्स , टीसीएस , टाइटन एवं इंडियन होटल्स प्रमुख है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम इस इंडेक्स की जटिलताओं पर प्रकाश डालेंगे, निवेशकों के लिए इसके महत्व, घटकों और टाटा समूह के प्रमुख कंपनियों के पिछले 5 वर्ष के ग्रोथ पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ेंनिफ्टी500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स

Analysis Of Nifty Tata 25 Cap Index Hindi

निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स का ब्रॉडकास्ट नाम निफ़्टी टाटा 25 कैप (Nifty Tata 25 Cap) है। इस सेगमेंट में केवल टाटा समूह की टॉप 10 कंपनियां है। कंपनियों के चयन के लिए फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन को आधार बनाया गया है। इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों मे टाटा स्टील , टाटा पावर , टाटा मोटर्स , टीसीएस , टाइटन एवं इंडियन होटल्स प्रमुख है।

इसका आधार डेट 01 अप्रैल 2005 है तथा इसका आधार मूल्य 1000 होगा। निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के लिए उपलब्ध रहेगा।

इसे भी पढ़ें – निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स

Nifty Tata 25 Cap Index Companies And Weightage

निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में टाटा स्टील , टाटा पावर , टाटा मोटर्स , टीसीएस , टाइटन एवं इंडियन होटल्स के अलावा चार और कम्पनिया शामिल है। सभी कंपनियों के नाम और निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में उसके वेटेज का टेबल निचे प्रस्तुत किया गया है।

Company
Weightage (%)
TCS
24.53%
Tata Motors
16.11%
Titan
14.62%
Tata Steel
11.83%
Trent
8.02%
Tata Consumer
6.35%
Tata Power
6.15%
Indian Hotels
4.73%
Tata Motors DVR
2.83%
Tata Elxsi
2.50%

Performance Of Tata Group stocks since February 2017

Company
Price as on Feb 2017
Returns
Tata Motors
458
2.2x
Tata Motors DVR
279
2.4x
TCS
1208
3.3x
Tata Steel
44
3.7x
Tata Power
84
4.9x
Indian Hotels
117
5.2x
Tata Consumer Products
142
7.9x
Titan
457
8.1x
Tata Elxsi
748
10.7x
Trent
250
15.7x

Source: ZeeBiz Research

Features of Nifty Tata Group 25% Cap Index

अगर आप टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में निवेश या ट्रेड करते हैं और आपको टाटा ग्रुप के सभी कंपनियों का डाटा स्टडी करने में मुश्किल आती है। इसी समस्या के समाधान के लिए निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स लॉंच किया गया है।

  •  यहाँ आप टाटा समूह के शेयरों के प्रदर्शन को अधिक अच्छे ढंग से समझ सकते हैं। 
  • टाटा ग्रुप के सभी शेयर का अवलोकन एक ही इंडेक्स से कर पाएंगे।
  • यह इंडेक्स टाटा समूह की कंपनियों के प्रदर्शन को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • ये इंडेक्स कैपिटल मार्केट और डेरिवेटिव सेगमेंट दोनों में ट्रेडिंग सिस्टम पर उपलब्ध होंगे।
  • निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के लिए उपलब्ध रहेगा।
Sharing Is Caring:

4 thoughts on “Nifty Tata 25 Cap Index Hindi (Nifty Tata Group 25% Cap Index Hindi) – निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स की सम्पूर्ण जानकारी।”

    • बिलकुल टाटा कंपनियों के निवेशकों के लिए बेहद ख़ुशी की खबर है।

      Reply
  1. Nifty Tata 25 Cap Index Hindi (Nifty Tata Group 25% Cap Index Hindi) – निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% इस फंड को मै कैसे खरिदू…how to buy

    Reply
    • निफ़्टी टाटा 25 कैप इंडेक्स का इटीसी Exchange Traded Commodity (ETC) अभी तक लांच नही हुआ है इसलिए आप फ़िलहाल निवेश नहीं कर सकते हैं। इटीसी लांच होते ही अपडेट कर दिया जायेगा।

      Reply

Leave a Comment